{"_id":"5fd8fa438ebc3e3fbd5a7b78","slug":"corona-auraiya-news-knp60011448","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम फेज में आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम फेज में आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
औरैया। जिले में जल्द ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चुना गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर 4752 कर्मचारियों की सूची तैयार की है। वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए 10 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं।
प्रथम चरण में कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई सूची में 1861 स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 2891 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार 1861 स्वास्थ्य कर्मियों में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट क्लीनिक व अस्पतालों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
इन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी द्वारा एक दिन में अधिकतम 50 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। यही नहीं एक बाइल (शीशी) में केवल 10 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की डोज होगी। 523 वैक्सीन मंगाए जाने का भी जिक्र किया गया है। यही नहीं प्रत्येक वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारियों को एक एना फाइलेक्सिस किट दी जाएगी, जिसमें दवाएं होंगी। वैक्सीन लगवाने वाले को कोई दिक्कत होती है तो उसी किट से दवाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके अलावा अन्य सामग्री व कर्मचारियों भी सूची तैयार की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
प्रथम चरण में 4752 कर्मचारियों में प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिकों के कर्मचारियों तथा 2891 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। शासन को डाटा भेजा जा रहा है। वहां से जैसे ही वैक्सीन भेजी जाएंगी। सूची में अंकित किए गए लोगों को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी।
डॉ.अशोक कुमार, एसीएमओ, नोडल अधिकारी कोरोना
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई सूची
स्वास्थ्य कर्मी 1861
आशा व आंगनबाड़ी 2891
कुल चरण 98
कुल वैक्सीनेटर 98
कुल मोबलाइजर 196
कुल सपोर्टिव व्यक्ति 98
कुल सुपरवाइजर 37
कुल सत्र स्थल 09
आवश्यक वैक्सीन वॉयल 523
एडी सिरिंज 5227
वैक्सीन कैरियर 196
हबकटर 196
एनाफाइलेक्सीज किट 196
कोल्ड चेन प्वाइंट 10