फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

22 संक्रमित मिले, 15 ठीक हुए

Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में मंगलवार को 22 नए संक्रमित मरीज मिले। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 रही। मंगलवार को कानपुर के एक मॉल में लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2837 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2645 हो गई है। कुल एक्टिव केस 156 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले के कोरोना से अब तक 36 लोगों की मौत हुई है। जिले में तीन नए हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित किए गए। चार हॉटस्पॉट क्षेत्रों को विलोपित किया गया। अब जिले में एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 55 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को आरटीपीसीआर से 735, ट्रू-नेट मशीन से तीन और एंटीजन किट से 339 सैंपल लिए हैं। अब सैफई लैब से 1324 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या अब दो रह गई है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 124 है।
विज्ञापन

मोहल्ला नरायनपुर में दो, गोविंद नगर में एक, विधीचंद्र में एक, सत्तेश्वर में एक, भीखमपुर में एक, सैनिक कालोनी में एक, जिला चिकित्सालय में दो, गांव आनेपुर में एक, ककोर मुख्यालय में चार, डीएचटीओ ऑफिस में एक, गांव पीपरपुर में एक, साईं स्वीट हाउस दिबियापुर में एक, कस्बा अजीतमल के फिरोज नगर में एक, बाबरपुर में एक, गांव ऐरवाकटरा में एक, सेंट्रल बैंक ऐरवाकटरा में एक और गांव दलीपपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed