{"_id":"5ee3c5888ebc3e42df17f49a","slug":"corona-auraiya-news-knp5652141177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेट कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेट कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को महिला व उसके सोलह वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। संक्रमित मां-बेटे को दिबियापुर स्थित कोविड अस्पताल भेजा गया। जिले में अभी तक 58 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 32 ठीक हो गए हैं। दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब 24 एक्टिव केस हैं। वहीं, कोविड अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमित आज ठीक हो गए, तीनों को घर भेजा गया।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बताया कि महिला आठ जून को दिल्ली से अजीतमल के कस्बा जाना स्थित अपने मायके आई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 10 जून को महिला व उसके परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। भेजे को भेजे गए सैंपलों में आठ की रिपोर्ट आई है। इसमें दो पॉजिटिव और आठ निगेटिव रही है। दोनों कोरोना पॉजिटिव मां-बेटे को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पहले से अन्य संक्रमित मरीजों को भी रखा गया है। साथ ही बताया कि दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों में तीन मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें घर भेजा जा रहा है। यह मरीज 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहेंगे। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 58 हो चुकी है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 72 सैंपलों को जांच के लिए सैफई भेजा गया है। जिसमें 41 अछल्दा, 13 दिबियापुर के लोग शामिल हैं। ये सैंपल मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा लिए गए हैं। वहीं, 18 लोगों के सैंपल चिचौली स्थित सौ शय्या अस्पताल में लिए गए हैं।