फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Constables asked for money, line spot when audio went viral

पुलिस कांस्टेबलों ने रुपए मांगे, आडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर

Mon, 16 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Constables asked for money, line spot when audio went viral
दिबियापुर (औरैया)। आपसी झगड़े में सुलह-समझौते के बाद पुलिस कांस्टेबल का पीड़ित से रुपये मांगना कांस्टेबल एवं उसके साथी को भारी पड़ गया। ऑडियो वायरल होने पर दोनों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी समिति दिबियापुर में एक मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। बताते हैं कि रविवार की सुबह एक कांस्टेबल ने इंस्पेक्टर दिबियापुर के नाम पर एक पक्ष के युवक के भाई से रुपये मांगे। युवक के भाई ने इंस्पेक्टर से बात कर रुपये कम कराने के लिए कहा। बताते हैं कि कांस्टेबल ने अपने ही एक साथी को इंस्पेक्टर बताकर मोबाइल पर बात करा दी। साथी कांस्टेबल ने भी रुपये की मांग की। लेकिन थोड़ी ही देर में कांस्टेबलों एवं युवक के भाई के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। रविवार को दोनों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि कांस्टेबल संजीव यादव एवं प्रभातमणि त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों दिबियापुर के कुछ सिपाहियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बबीना चौकी के सिपाही जुआ खेलते लोगों से रुपये ले रहे थे। इसमें भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके पहले दिबियापुर में औरैया रोड पर फायरिंग के आरोपियों को दिबियापुर थाने के सिपाही न्यायालय में पेशी से पहले ही होटल में खाना खिलाते पकड़े गए थे। इस मामले में भी पुलिस कांस्टेबलों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed