फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cold

हवाओं की गति कम होने से दिखा धूप का असर, सर्दी से मिली राहत

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
cold
औरैया। रविवार को निकली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत दी। वहीं हवाओं की गति भी रही। गलन भरी सर्दी से राहत मिलने से लोगों के दिन की शुरुआत समय से हुई। इधर मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन राहत के बाद मौसम के तेवर एक बार और बिगड़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि हवाओं की गति रविवार को पिछले दिनों की अपेक्षा कम रही। तीन से पांच किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दो दिन राहत के बाद एक बार फिर मौसम के बिगड़ने के आसार है।
विज्ञापन

मंगलवार से बादल छाने के साथ ही गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है। बताया कि 14 जनवरी से बादल छाए रहने के आसार है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली। जिसके चलते सड़कों पर रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ नजर आए। धूप में बैठकर लोग आपस में बात करते दिखे। सूरज ढलने के बाद हल्की सर्दी का अहसास लोगों को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed