फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clash between Kota dealer's sons and cardholders during KYC

Auraiya News: केवाईसी कराने के दौरान कोटा डीलर के बेटों व कार्डधारकों में झड़प

Sat, 29 Jun 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Clash between Kota dealer's sons and cardholders during KYC
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के नगला पहाड़ी गांव में शुक्रवार को सरकारी राशन डीलर के कोटे पर केवाईसी कर रहे कोटा डीलर के बेटों और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मामला नगला पहाड़ी गांव में सरकारी राशन डीलर के कोटे का है। जहां राशन डीलर रेखा देवी के बेटे शिवम और ऋषि राशन कार्ड की केवाईसी कर रहे थे। जहां राशन कार्ड धारक अपनी बारी के इंतजार में बैठे थे, लेकिन सर्वर न होने के कारण केवाईसी होने में देरी हो रही थी। गांव निवासी रानी देवी का बेटे भी अपने राशन कार्ड की केवाईसी कराने के लिए बैठा थे।
विज्ञापन

जब शिवम काफी देर घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां कोटे पर आ गई और कोटा डेली रेखा देवी के बेटों पर जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाकर विरोध करने लगी। मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे भी चल गए। मारपीट होने का एक वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने नगला पहाड़ी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रानी देवी के द्वारा दी गई तहरीर पर नगला पहाड़ी निवासी शिशुपाल सिंह, शिवम ठाकुर व ऋषि चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed