{"_id":"cddb1d27da9b58770bad58dbd27933bd","slug":"childrens-first-class-is-his-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की पहली पाठशाला मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की पहली पाठशाला मां
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया।
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक भाग्यनगर के मंत्री बुद्धिपाल सिंह ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उसकी मां होती है। अभिभावकों को चाहिए कि विद्यालय के बाद बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने का काम करें। ताकि बच्चे अच्छे नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
विद्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपाल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए काम करेंगे। मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रधानाचार्य आरडी यादव, पूर्व प्रवक्ता श्यामसुंदर रावत ने विभिन्न कक्षाओं में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्लेग्रुप में कृतिका, एलकेजी में अनुष्का सोनी, यूकेजी में शिवम कुमार, कक्षा एक में आकाश, दो में अंकिता पोरवाल, तीन में अनामय शुक्ला, चार में अनुराग पोरवाल, पांच में मान्या कटियार, छह में आशीष कुमार, सात में अभिषेक चंदेल, आठ में अनुराग कुशवाहा ने अव्वल स्थान पाया। व्यवस्था प्रमुख मंजू यादव, ज्योति दीक्षित, प्रवीन कुमार पाल, राजेश सिंह, रंजना राजपूत, आलोक दुबे, दिव्या दुबे, सौरभ कुमार, दीपमाला, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन