फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chaudhary Charan Singh was the true messiah of farmers: Rajveer

किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: राजवीर

Mon, 23 Dec 2019 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh was the true messiah of farmers: Rajveer
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपाई - फोटो : AURAIYA
ककोर स्थित सपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। किसानों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिले भर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की बदौलत एक जुलाई 1952 में उत्तर प्रदेश में जमीदारी प्रथा खत्म हुई और गरीबों को उनका अधिकार मिला।
विज्ञापन

उन्होंने ही लेखपाल पद की शुरुआत की थी। 1954 में किसानों के हित में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून पारित कराया। किसानों की दिशा और दशा सुधारने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर किसानों के वाजिब हक के लिए अनवरत संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। यही चौधरी साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से गरीब, मध्यवर्गीय, छोटे-मझोले व्यापारी, बेरोजगार सहित सभी वर्ग परेशान हैं।

अवधेश भदौरिया ने कहा कि सरकार सामाजिक सौहर्द खराब कर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है, लेकिन जनता इनकी हकीकत भली-भांति समझ चुकी है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाफिज सत्तार, रामपाल यादव, धर्मेद्र सिंह यादव, अजय तिवारी, जीतू पाठक, अमित यादव, पुत्ती यादव, नन्हें यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed