फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chaiwala's son wins gold in National Taekwondo Championship

Auraiya News: चाय वाले के बेटे ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Sun, 16 Nov 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chaiwala's son wins gold in National Taekwondo Championship
रेलवे स्टेशन पर मंयक व उसके साथियों का स्वागत करते परिजन।  - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर। लखनऊ स्थित बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 14 व 15 नवंबर को आयोजित 39वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पीबीआरपी अकादमी के कक्षा पांच के छात्र मयंक चौहान ने अंडर-42 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। रविवार को घर वापसी पर परिजनों व स्कूल प्रबंधन की ओर से उसका फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले राउंड में मयंक ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी लखनऊ के आदर्श को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4–12 के अंतर से हराया। दूसरे राउंड में मयंक ने मुंबई के सूर्यांश मंडल का सामना किया। इस रोमांचकारी मुकाबले में मयंक ने आक्रामक और रक्षक प्रणाली का प्रदर्शन करते हुए 8–13 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

यह उपलब्धि न केवल मयंक की मेहनत और लगन का परिणाम है बल्कि उनके नियमित अभ्यास और अनुशासन का भी प्रमाण है। मयंक ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच इंद्रजीत सिंह को देते हुए कहा कि कोच द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय, प्रबंधक दिनेश पांडेय तथा प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने मयंक चौहान और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मयंक ने विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मयंक चौहान के पिता कपिल चौहान थाने के पास चाय की दुकान चलाते हैं। दादी राधा चौहान, माता मांडवी ,बुआ दुर्गेश मयंक की पढ़ाई लिखाई और खेलकूद के बारे में घर पर भी अभ्यास करातीं रहती हैं। मयंक की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed