फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CDO and ADM honored ex-servicemen

Auraiya News: सीडीओ व एडीएम ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

Mon, 15 Jan 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
CDO and ADM honored ex-servicemen
औरैया। जिलाधिकारी आवास पर पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का सीडीओ व एडीएम स्वागत और सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन का स्वर्णिम समय देश सेवा में लगाया है। जिसके लिए पूरा देश आपका सम्मान करता है। पूर्व सैनिक विमल कुमार शुक्ला (सेना मेडल) ने श्रीनगर में उनके यूनिट द्वारा चलाए गए सफल सैन्य अभियान के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने कई आतंकवादियों को मारा था। जिसके फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा उनको सेना मेडल का वीरता पदक प्राप्त हुआ था।

वेटरन डे के इतिहास पर कर्नल सुधीर सिंह राठौर ने प्रकाश डालते हुए सम्मेलन में पधारें सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरांगना विद्यावती, रामकुमारी, सीमा देवी, रामसखी को सम्मानित किया। कैप्टन योगेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर, भारत प्रेरणा मंच महासचिव अविनाश अग्निहोत्री, राकेश दुबे मनमोहन सिंह सेंगर, कैप्टन नरेंद्र सिंह सेंगर, सोनू राजावत, कैप्टन बी डी यादव, अशोक मिश्रा आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed