फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CBSE Board Class 10 exams begin at four centers

Auraiya News: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं चार केंद्रों पर शुरू

Thu, 22 Feb 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Class 10 exams begin at four centers
दिबियापुर। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 10वीं की परीक्षा का पहला दिन होने के कारण परीक्षार्थियों को उनके अभिभावक स्कूल तक छोड़ने पहुंचे। कल 22 फरवरी को कक्षा 12 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सोमवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों दिबियापुर में गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, औरैया में ज्ञान स्थली एवं सेंट फ्रांसिस में 10वीं की परीक्षा हुई। कक्षा 10 की पहली परीक्षा हिंदी विषय की हुई। कक्षा 10 के परीक्षार्थियों का पहला पेपर होने के कारण अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर सीटिंग प्लान देखकर सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। दोपहर डेढ़ बजे तक चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। गुरुवार को कक्षा 12 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। यहां बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई हैं। अभी तक कक्षा 12 की जिले में दो विषयों की परीक्षा हो चुकी है। 12 वीं की परीक्षा दो अप्रैल को समाप्त होगीं। जबकि 10 वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिबियापुर। सीबीएसई से जुड़े शिक्षकों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति दी जाती है। परीक्षार्थी को ठीक 10 बजे उत्तर पुस्तिका दे दी जाती है। इसके बाद उत्तर पुस्तिका में आवश्यक जानकारियां भरने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है। सवा दस बजे प्रश्न पत्र दिया जाता है। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है। साढ़े 10 बजे से प्रश्न पत्र हल करने की अनुमति दी जाती है। तीन घंटे बाद डेढ़ बजे उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर लीं जातीं हैं।


दिबियापुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर इस बार जांचकर्ता शिक्षक की अलग से तैनाती की गई है। सीबीएसई बोर्ड ने इसके लिए अलग से व्यवस्था की है। ताकि परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की जा सके। परीक्षा केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार परेशानी से बचने के लिए परीक्षार्थियों से पारदर्शी पानी की बोतल, लेखन सामग्री रखने के लिए पारदर्शी बैग लाने के लिए कहा जा रहा है। परीक्षार्थी अपने स्कूल का आईडी कार्ड और परीक्षा एडमिट कार्ड अवश्य लाएं। चेकिंग करने के लिए अलग से जांचकर्ता शिक्षक की तैनाती की गई है।

21जेएनडी50 : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते लोग। संवाद

21जेएनडी50 : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed