फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Caught one with stolen pipe, looking for another

Auraiya News: चोरी के पाइप सहित एक को पकड़ा, दूसरे की तलाश

Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Caught one with stolen pipe, looking for another
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हविलिया के पास एक खेत से सोमवार सुबह पुलिस ने चोरी किए गए छह पाइप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए राजस्थान के जयपुर शहर के मोहल्ला प्रतापनगर की काव्या कंपनी हविलिया में पाइप लाइन बिछा रही है। जिसका काफी सामान गांव के पास ही पड़ा हुआ है। रविवार शाम कंपनी के प्रशांत शर्मा ने सामान का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। जिसमें 25 हजार की कीमत के छह पाइप कम मिले। इस पर उसने रात को अजीतमल पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पाइप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने रात में संदेह के आधार पर कुछ युवकों को गांव से पूछताछ के लिए उठाया। पूछताछ के दौरान नगला खेमन निवासी शिवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने भाई साहब सिंह के साथ मिलकर पाइप चोरी किए थे। जिन्हें उसने गांव के पास खेतों में दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी के पाइप बरामद कर आरोपी को जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article