{"_id":"62b60389f2f4a4601614002d","slug":"cash-and-jewelery-crossed-from-the-closed-house-of-the-engineer-auraiya-news-knp704126143","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के बंद घर से नकदी-जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के बंद घर से नकदी-जेवर पार
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के दयालनगर में एक इंजीनियर के बंद घर में बुधवार रात घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर व कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर मशीन भी उखाड़ ले गए।
मूलरूप से सिंगारघाट हनुमान गढ़ी अयोध्या निवासी दीपू हाल पता दयालनगर फफूंद, दिबियापुर गेल में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले उनका तबादला छत्तीसगढ़ स्थित एक प्लांट में क्वालिटी मैनेजर के पद पर हो गया। तबादले के बाद से दयालनगर में पत्नी अंकिता व बच्ची के साथ रहती हैं। मंगलवार को अंकिता अपने बीमार ससुर को देखने के लिए प्रयागराज गईं थीं।
बुधवार रात को चोर बंद मकान के मेनगेट का ताला तोड़कर घर में अंदर दाखिल हुए। कमरे का कुंडा काटा और सेंटर लॉक होने की वजह से दरवाजे के ऊपर लगे जंगले को काटकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर पचास हजार रुपये नकद, दो लाख के कीमती जेवर, एक कंप्यूटर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी करने के दौरान चोरों ने आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए व रिकार्डिंग मशीन (डीवीआर) भी उखाड़ ले गए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर के पास सामान बिखरा देख फोन से जानकारी दी। शाम को घर आई पीड़ित अंकिता ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कटर से काटा गया गेट का कुंडा। संवाद- फोटो : AURAIYA

कटे पड़े कैमरे के तार। संवाद- फोटो : AURAIYA