फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   C: Reports of assault and firing filed in Kenjari village

विवाद के बाद फायरिंग में युवक घायल, खोखे में लगाई आग

Mon, 15 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
C: Reports of assault and firing filed in Kenjari village
गांव केंझरी में रविवार की रात वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट व खोखा में आग लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष ने मारपीट कर खोखा में आग लगाने और दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
मालूम हो कि इस घटना को लेकर रविवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सपा नेता के भतीजे को तमंचा लहराते हुए दिखाया गया है। जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर आईजी कानपुर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंझरी के पूर्व प्रधान बांकेलाल कठेरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार की शाम उनके भतीजे रामजी व भाभी सीता देवी को गांव के ही लोगों ने मारापीटा।
इसमें देवेंद्र मिश्रा पुत्र राजकुमार, ऋषभ मिश्रा पुत्र देवेंद्र, ईशू अवस्थी पुत्र संजीव, मोंटी पुत्र संजीव, मोहित व रोहित पुत्र विनोद सविता, प्रदीप मिश्रा पुत्र राजेंद्र बहादुर व अनुज पुत्र राजेंद्र शुक्ला, विशाल पुत्र नरेश समेत 9 नामजद व 10 अन्य को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि इस दौरान फायरिंग होने से गोली लगने से भतीजा रामजी घायल हो गया है। हमलावरों ने बचाने आई भाभी के साथ गालीगलौज कर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। रामजी को कानपुर में भर्ती कराया गया है।
वहीं, दूसरे पक्ष से प्रखर पुत्र प्रदीप मिश्रा ने मोंटी पुत्र बाबूलाल, छुट्टू कल्लू व भूरे पुत्रगण बांकेलाल, मोनू पुत्र रामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि खोखा का सामान फेंककर आग लगा दी। मामले की जांच सीओ सुरेंद्र नाथ कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

उधर, सोशल मीडिया पर एक सपा नेता के भतीजे का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के संबंध में सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ का कहना है कि रविवार रात वायरल हुआ वीडियो नवंबर 2019 का है।
एक बर्थ डे में मोंटी कठेरिया का तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो है। मोंटी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed