फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses remained packed to capacity; passengers had to wait for hours.

Auraiya News: खचाखच भरी रहीं बसें, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार

Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Buses remained packed to capacity; passengers had to wait for hours.
बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद
औरैया। रक्षाबंधन के पर्व पर सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई मुफ्त बस यात्रा की सौगात मिलने के बाद बहनें भाइयों के घरों की ओर रवाना हुईं। इसके चलते बसें खचाखच भरी नजर आईं। हाल यह था कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद बसें आईं और तुरंत भर गईं। वहीं, उधर निशुल्क यात्रा की सच्चाई जानने के लिए पीटीओ ने बसों में बैठीं महिलाओं से जानकारी ली।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से ही महिलाएं अपने बच्चों को लेकर डिपो में पहुंच गई थीं। किसी को अपने भाई के घर आगरा जाना था तो कोई कन्नौज व कानपुर जाने के लिए उत्साहित था। सुबह जैसे ही बस प्लेटफॉर्म पर आई तो 10 मिनट में ही बस भर गई। इसके बाद कानपुर के लिए रवाना हुई। इसी तरह आगरा जाने वाली बसों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। इटावा की सबसे ज्यादा सवारियां बसों में थीं। हाल यह रहा कि सीटों में बैठने के लिए महिलाएं एक-दूसरे के झगड़ा करते हुए नजर आईं।
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों को तो स्थान ही नहीं मिल पाया। आवास विकास की रहने वाली शकुंतला ने बताया कि आगरा जाने के लिए सुबह 11 बजे डिपो आए थे, लेकिन बस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह तिलकनगर की रहने वाली अरुणा देवी ने बताया कि भाई को राखी बांधने के लिए लखनऊ जाना था। इसके लिए पहले कानपुर जाना पड़ता है। वहां से लखनऊ के लिए जाते हैं। सुबह 11 बजे डिपो पहुंची, लेकिन बस 12:12 बजे मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यात्री कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह भी डिपो पहुंचे। उन्होंने कानपुर जा रही बस में सवार बहनों से बातचीत की और निशुल्क टिकट मिलने, बसों की स्थिति व यात्रा सुविधाओं के अनुभवों की जानकारी ली। बातचीत के दौरान महिलाओं ने सरकार की इस पहल की सराहना की। इसके साथ ही एआरएम अर्पणा मीनाक्षी ने भी सवारियों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों के इस निरीक्षण के बाद डिपो परिसर में व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू नजर आईं।

फोटो-11

मुफ्त यात्रा से त्योहार की खुशी दोगुनी हुई

साधना देवी

रक्षाबंधन पर सरकार की फ्री बस सेवा सराहनीय कदम है। डिपो पर बसें समय से मिल रही हैं और निशुल्क टिकट भी आसानी से मिल गया। इससे हम बहनों को त्योहार पर अपने भाइयों के घर जाने में काफी सुविधा मिली है।

साधना देवी, यात्री
फोटो -12

अधिकारियों की सजगता से यात्रा हुई आसान

बसों में भीड़ तो है, लेकिन व्यवस्थाएं अच्छी हैं। अधिकारियों ने खुद बस में आकर हम लोगों से जानकारी ली और सुविधाओं के बारे में पूछा। इस तरह की सुरक्षित और सुगम यात्रा से बेहद खुशी महसूस हो रही है।


सरला देवी, यात्री

बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद

बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद

बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद

बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद

बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद

बस का इंतजार करती डिपो में बैठी सवारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed