फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Breaking the locks of the temple, crossed the cash-brass

मंदिर के ताले तोड़कर नकदी-पीतल किया पार

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of the temple, crossed the cash-brass
खाली पड़ा बक्सा व बिखरा सामान दिखाते मंदिर पुजारी अशोक चौबे। संवाद - फोटो : AURAIYA
फोटो01एयूआरपी 14- खाली पड़ा बक्सा व बिखरा सामान दिखाते मंदिर पुजारी अशोक चौबे। संवाद
विज्ञापन

मंदिर के ताले तोड़कर नकदी-पीतल किया पार
एक पखवाड़े पूर्व हुई चोरी की भी पुलिस से की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिबियापुर रोड पर चोर शनिवार देर रात एक मंदिर को निशाना बनाकर दानपात्र के अलावा कमरे में रखी हजारों की नकदी व पीतल का सामान पार कर ले गए। पीड़ित पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि एक पखवाड़े पूर्व भी मंदिर से चोरी हो चुकी है।

दिबियापुर रोड पर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से चोरों ने शनिवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी अशोक चौबे ने बताया कि शनिवार को रोज की तरह सब काम निपटाने के बाद वह घर चले गए। सुबह जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले। मंदिर के अंदर कमरे में रखे बक्से से भगवान शिव का ढाई किलो वजन का पीतल का सिर व अन्य पीतल के बर्तन चोर ले गए। इसके अलावा चोर मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए चल रहे निर्माण कार्य के लिए रखे 17 हजार रुपये नकद भी चुरा ले गए। पुजारी चौबे ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व भी मंदिर में चोरी हुई थी। इसकी तहरीर उसने कोतवाली पुलिस को दी थी, पर पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई। उसके बाद से आज तक कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed