{"_id":"660ee7de42265d889308b07c","slug":"boy-and-his-father-refuse-to-marry-report-on-nine-auraiya-news-c-12-knp1080-636103-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लड़के और उसके पिता ने किया शादी से इन्कार, नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लड़के और उसके पिता ने किया शादी से इन्कार, नौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। दहेज में स्कार्पियो कार की मांग को लेकर इटावा निवासी लड़के और उसके पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। दिबियापुर निवासी बेटी के पिता ने लड़के, उसके पिता समेत नौ लोगों पर 10 लाख रुपये हड़पने समेत अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक वार्ड निवासी पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी इटावा के सिविल लाइन में मोहल्ला ज्योति नगर निवासी रिपुदमन सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह भदौरिया के साथ तय की थी। 28 जुलाई 2023 को रिपुदमन सिंह (लड़का), गजेंद्र सिंह (पिता), जंगबहादुर सिंह (चाचा), ज्वाला सिंह (भाई), पायल, सुखदा भदौरिया, आकांक्षा, विपुल, राहुल आदि लोग लड़की देखने आए।
नगर के एक गेस्ट हाउस में खाने पीने की व्यवस्था में एक लाख रुपये खर्च हुए। 16 नवंबर को सभी लोग 150 व्यक्तियों के साथ वरीक्षा, रिंग सेरमनी, गोद भराई की रस्म के लिए आए। पीड़ित ने दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में व्यवस्था की। इसमें भी लगभग पांच लाख रुपये खर्च हुआ। वरीक्षा में गजेंद्र सिंह को पांच लाख नकद दिए। तय हुआ कि दिनांक 15 अप्रैल को तिलक और 22 अप्रैल को शादी होगी। पीड़ित ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। 27 मार्च को लड़के के पिता गजेंद्र सिंह ने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर फोन कर शादी से इन्कार कर दिया। इसके पहले रिपुदमन सिंह ने भी करीब 10 दिन पहले फोन करके कहा था कि वह शादी नहीं करेगा। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सभी लोग एक स्कार्पियो कार की मांग करने लगे। पीड़ित का 10 लाख नकद हड़प लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।