{"_id":"664f80a71451d4fd9b0be105","slug":"bone-patients-are-not-getting-treatment-in-50-shaiya-district-hospital-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112497-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 50 शैया जिला अस्पताल में हड्डी के रोगियों को नहीं मिल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 50 शैया जिला अस्पताल में हड्डी के रोगियों को नहीं मिल रहा इलाज
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों को इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पताल में मामूली सर्जरी को लेकर आर्थोपेडिक सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली तो कुछ को सैफई रेफर किया जा रहा है।
शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में करीब नौ महीने पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. अशोक कुमार की तैनाती थी। हड्डी से संबंधित मरीजों के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टर की मौजूदगी से काफी कुछ राहत थी। इसके बाद उन्हें 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली का अधीक्षक बना दिया गया। डॉ. अशोक कुमार के तबादले के बाद से 50 शैया जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है।
नौ महीने बीत चुके हैं, उधर जनरल सर्जन का भी अभाव है। हाइड्रोसील से लेकर अन्य मामूली शल्य चिकित्सा की सेवाएं भी ठप हैं। इस तरह के मरीजों को 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली व सैफई जाना पड़ रहा है। जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं इन विशेषज्ञों के अभाव में बंद हैं। इस कड़ी में डेंटिस्ट का पद भी रिक्त है। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरने के लिए लगातार शासन से मांग भी की जा रही है। इसके लिए पत्राचार किए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत अन्य तरह के चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार पत्राचार किए जा रहे हैं। उच्चाधिकारियों से लेकर शासन तक मामले में अवगत कराया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो इसे लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-मंजू सचान, सीएमएस 50 शैया जिला अस्पताल