फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body buried in the soil remains unidentified even after 24 hours.

Auraiya News: 24 घंटे बाद भी मिट्टी में दबे शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Body buried in the soil remains unidentified even after 24 hours.
बेला। थाना क्षेत्र के गांव दलपपुर में रविवार को अज्ञात युवती के शव मिट्टी में दबा मिला था। शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस की कई टीमें देर रात तक आसपास के गांवों में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रहीं, लेकिन सोमवार देर शाम तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


शव मिलने के बाद पुलिस ने पास के गांव से लापता हुई युवती के होने की आशंका जताई थी, छानबीन करने पर वह ग्वालियर के एक आश्रम में सुरक्षित मिली। पुलिस ने परिजन से वीडियो कॉल कराकर इसकी पुष्टि की। इसके बाद शंकरपुर और दलपपुर गांव की महिलाओं के संबंध में भी आशंका जताई गई, लेकिन वे भी अपने घर पर सुरक्षित पाई गईं।
विज्ञापन


शिनाख्त न होने पर पुलिस ने इटावा और कानपुर देहात समेत पड़ोसी जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। बिधूना मार्ग पर लगे छह से अधिक सीसीटीवी कैमरे का 10 दिन पुराना डाटा निकाला गया। इसमें भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सोशल मीडिया के जरिये पुलिस शव के पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास जिले की पुलिस व सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed