फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider villager killed in vehicle collision, friend injured

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, दोस्त घायल

Tue, 30 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider villager killed in vehicle collision, friend injured
बिधूना। क्षेत्र के मढ़ापुर में शनिवार रात साढ़ू के घर से लौट रहे बाइक सवारों को बेला-बिधूना मार्ग पर बंथरा बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर निवासी पप्पू बाल्मीकि (50) रविवार देर शाम को अपने दोस्त भूरे के साथ बिधूना थाना क्षेत्र के मढ़ापुर निवासी साढू आशीष के घर गए थे। सोमवार शाम आशीष के भाई शिवम की बरात औरैया कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा गोहानी जानी थी। रविवार देर रात साढ़ू के घर से लौटने के दौरान बेला-बिधूना मार्ग पर बंथरा बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि भूरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के जेब में मिले मोबाइल की मदद से घटना की जानकारी परिजनों को दी। पप्पू की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साढू के घर चल रहा शादी का जश्न मातम में बदल गया। अस्पताल पहुंचे मृतक के साढ़ू आशीष ने बतया कि दावत के दौरान पप्पू बहुत खुश था और बरात में शामिल होने के लिए सही समय पर पहुंचने की बोल कर निकला था।कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed