फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider mechanic dies in vehicle collision, two companions injured

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, दो साथी घायल

Thu, 14 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider mechanic dies in vehicle collision, two companions injured
अजीतमल। साथियों के साथ गांव मुरादगंज जाते समय एक मिस्त्री को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री हृदेश की मौत हो गई। पीछे बैठे दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली के गांव चपटा निवासी हृदेश (40) सबमर्सिबल की मरम्मत करता था। बुधवार सुबह वह गांव के साथी मुकेश व भानू के साथ बाइक से गांव मुरादगंज जा रहा था।
विज्ञापन

जुआ-मुरागंज मार्ग पर गांव सेंगनपुट्टा के पास एक गेस्ट हाउस के सामने उनकी बाइक में पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों को कस्बा स्थित सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने हृदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुकेश व भानू को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed