फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider farmer dies due to car collision

Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies due to car collision
औरैया। हाईवे पार करते समय कार की टक्कर लगने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परहौली निवासी किसान वीरेंद्र सिंह (60) बुधवार सुबह अपने ममेरी भाई मंगलपुर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद झंड़ा निवासी सुरेंद्र पाल के साथ उनकी पुत्री के लिए लड़का देखने मुरादगंज औरैया जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद वह हाईवे पार करने लगे। वहीं, सुरेंद्र पंप पर पैसे देने के लिए रुक गए। इसी बीच इटावा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में वीरेंद्र गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे आशुतोष सिंह ने बताया कि पिता खेती किसानी करते है। प्रभारी कोतवाल भागीरथ ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed