{"_id":"631f751e00dfa060a948b870","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-auraiya-news-knp7177928121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फफूंद/अछल्दा। फफूंद के कमारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अछल्दा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी गजेंद्र का बेटा कल्लू (25) मजदूरी करता था। वह रविवार को बाइक से दिबियापुर में मजदूरी करने गया था।
देर रात घर लौट रहा था, तभी फफूं द-अछल्दा नहर मार्ग पर कमारा गांव के पास हादसा हो गया। राहगीरों ने पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
फफूंद थाने के अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।