फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Big road accident in auraiya, two people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: लोडर की टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 07 Jun 2021 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jun 2021 12:28 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Big road accident in auraiya, two people died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के मुरादगंज में रविवार देर शाम स्थानीय हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे सब्जी व्यापारी व ट्रैक्टर चालक को लोडर ने टक्कर मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दलेलनगर निवासी मुहम्मद जमील पुत्र अब्दुल लतीफ (65) आसपास के गांवों से आम, कटहल, बेल आदि खरीदकर आगरा व मध्यप्रदेश की मंडियों में ले जाकर बेचते थे। रविवार शाम को भी उन्होंने जलूपुर निवासी गुड्डू यादव पुत्र श्रीराम (38) के ट्रैक्टर पर कटहल लादकर हाईवे पर ले गए थे।
विज्ञापन


यहां जमील व गुड्डू ट्रैक्टर से टिके खड़े थे और मंडी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कानपुर की ओर से आए एक लोडर ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य व्यापारियों ने दोनों को इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से गुड्डू को कानपुर रेफर कर दिया गया जबकि जमील का उपचार इटावा में ही होने लगा। रात करीब 11 बजे जमील व करीब दो बजे गुड्डू ने कानपुर में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed