{"_id":"d0d9501e8f995c5266594fd2cb98ce6d","slug":"bicycles-were-distributed-to-tapron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरों को बांटी गईं साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरों को बांटी गईं साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के संयोजकत्व में लखनऊ में एक जुलाई को संपन्न मेधावी छात्र सम्मान-2015 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिले के टापरों को शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कालेज में साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान मेधावियों ने अमर उजाला और मुख्यमंत्री के संग लखनऊ में बिताए गए पलों को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के मेधावी अनुराग अभय सिंह, आरती सविता, अमन शुक्ला, रेशू व जया दुबे को साइकिलें प्रदान की। डीआईओएस ने सभी टापरों को जीवन में सफल होने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
वहीं मेधावियों ने लखनऊ में बिताए गए क्षणों को अविस्मरणीय बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र तिवारी, डीआईओएस कार्यालय के त्रिभुवन सिंह पाल, सुरेंद्र कुमार पाठक, विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2015 की परीक्षा में बाल विकास शिक्षण स्थान बाबरपुर की जया दुबे ने 600 में 569 अंक लाकर जिला टापर का खिताब हासिल किया था।
वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, दिबियापुर अनुराग अभय सिंह ने 500 में 479 व इसी स्कूल के अमन शुक्ला ने 500 में 478 के अलावा तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज, अरियारी की आरती सविता ने 478 तथा करुणा इंटर कालेज, रठगांव बिधूना के रेशू 476 अंक लाकर जिले में टापरों में अपने नाम का उल्लेख कराया था।
इस तरह से यूपी बोर्ड परीक्षा 2015 में पांच मेधावियों ने अच्छे अंक लाकर जिले का मान बढ़ाया था। अमर उजाला ने एक जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्य आतिथ्य में मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेशभर के टापरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।
कार्यक्रम में अमर उजाला और शासन से मेधावियों को साइकिल वितरित किए जाने का वादा किया गया था।