{"_id":"63027cb01180c5430717ba9b","slug":"bicycle-riding-farmer-died-due-to-car-collision-auraiya-news-knp7139154109","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की गई जान
विज्ञापन
प्रेमबाबू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। क्षेत्र के रामगढ़-बिधूना मार्ग पर रविवार सुबह बाजार से घर लौट रहे किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार सवार को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरवा भवानी निवासी किसान प्रेमबाबू (55) पुत्र मेवाराम रविवार सुबह साइकिल से रविवार सुबह बिधूना बाजार करने आए थे। करीब साढ़े 11 बजे पर घर लौट रहे थे। रामगढ़-बिधूना मार्ग पर नौगवां के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार को घेर कर चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमबाबू की मौत से पत्नी माया देवी व चार बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।