{"_id":"67084cd29ffe3eeb130b7604","slug":"bhoomi-pujan-of-gauhani-kala-gram-panchayat-secretariat-took-place-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117576-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गौहानी कला ग्राम पंचायत सचिवालय का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गौहानी कला ग्राम पंचायत सचिवालय का हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के गौहानी कलां स्थित ग्राम पंचायत की जमीन पर बहुउद्देशीय ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण होगा। इसके लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया।
राज्य वित्त/15वें वित्त/केंद्रीय वित्त आयोग आर जीएसए से बनने वाले इस सचिवालय में करीब 41 लाख 55 हजार 107 रुपये की लागत आएगी। जिसमें ग्राम निधि से 409107 रुपये व केंद्रीय वित्त आयोग आरजीएसए से 17 लाख 46 हजार रुपये का एस्टिमेट तैयार किया जा चुका है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कुमारी तृष्णा ने बताया कि बहुउद्देशीय सचिवालय के बनने से ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास को लेकर प्रस्ताव आदि में सहयोग मिलेगा। भूमि प्रबंधन आदि की समस्याओं का हल होगा। भूमि पूजन में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सदस्य बृजेश कुमार, मनोज तिवारी, श्रीगोपाल, संदीप बाथम, सुबोध, पंचायत सहायक कोमल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।