{"_id":"e54ce2ccc6a6d7ef76e77dab3cc2cde9","slug":"bhagyanagar-and-sahar-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग्यनगर व सहार में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग्यनगर व सहार में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को भाग्यनगर और सहार ब्लाकों में मतदान होगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन प्रशासन मुस्तैद है। दोनों ब्लाकों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू कराई जाएगी। इसके लिए बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। दूसरे चरण में अतिसंवेदनशील प्लस व अतिसंवेदनशील बूथों पर आठ सुपर जोनल और 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
37 सेक्टर और नौ जोन में बंटे दूसरे चरण में भाग्यनगर के 73 व सहार की 65 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। अतिसंवेदनशील प्लस बूथों के मतदान को वीडियो कैमरे में कैद किए जाने के साथ ही बूथ क्षेत्रों में पैनी निगाह रखने को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
यही नहीं बूथों पर पुलिस-पीएससी के साथ महिला पुलिस की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव ने मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में मतदाता के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाते हुए मतदेय स्थल के 100 मीटर के दायरे में तरल प्रदार्थ के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशित किया है कि मतदान में व्यवधान पहुंचाने वालों को थानों में नजरबंद करने में कतई कोताही न बरती जाए। उधर दूसरे चरण में शामिल 244278 मतदाताओं से मतदान कराने को सोमवार की शाम को मतदान कार्मिक भी अपनी ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
इनसेट
दूसरे चरण के चुनावी आंकड़ों पर नजर
भाग्य नगर
ग्राम प्रधान - 138
वीडीसी - 1750
बूथ - 386
सुपर जोनल - आठ
स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 33
जोनल मजिस्ट्रेट - 09
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 37
भाग्यनगर वोटर - 125262
सहार वोटर- 119016
ग्राम प्रधान - 1225
वीडीसी - 1628
दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव मैदान में उतार दिया गया है। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सहयोग प्रदान करें।
अशोक कुमार सिंह
उप जिला निर्वाचन अधिकारी