फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Before taking out the Tiranga Yatra, Pradhan's husband was attacked, his ear was chewed off

Auraiya News: तिरंगा यात्रा निकालने से पहले प्रधान के पति पर हमला, कान चबाया

Thu, 14 Aug 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Before taking out the Tiranga Yatra, Pradhan's husband was attacked, his ear was chewed off
फोटो 13 एयूआरपी 12 घायल अ​खिलेश। स्रोत: पुलिस।
औरैया। क्वाेंटरा गांव में तिरंगा यात्रा निकालने से पहले कुछ युवकों ने ग्राम प्रधान के पति पर हमला कर दिया। एक आरोपी आयुष ने प्रधान के पति का कान चबा लिया। जिससे उसके बाएं कान का कुछ हिस्सा अलग हो गया।
विज्ञापन

यह देख ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पेड़ से बांध दिया। जबकि अन्य हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सदर ब्लॉक के क्वाेंटरा गांव में करीब 11 बजे प्रधान मीरा देवी के पति अखिलेश पांडेय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार 10-12 युवक वहां पर आ धमके और प्रधान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के दौरान अखिलेश ने एक आरोपी आयुष को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस पर आरोपी ने दांत से अखिलेश का कान चबा लिया। इससे उनके बाएं कान का कुछ हिस्सा अलग हो गया।
यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया और उसे पेड़ से बांध दिया। इस दौरान अन्य हमलावर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह बताया कि घायल अखिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में क्योंटरा निवासी मयंक दुबे, शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी आयुष चतुर्वेदी के नाम सामने आए हैं। आरोपी आयुष को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रधान की तहरीर पर 70 के खिलाफ रिपोर्ट

औरैया। मामले में बुधवार देर शाम प्रधान पत्नी मीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मयंक दुबे, आयुष चतुर्वेदी समेत 70 के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। उधर, प्रधान पति अखिलेश को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। मारपीट आने वाले प्रधान के चुनाव की दावेदारी को लेकर हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed