फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BDO and ADO Panchayat's salary stopped

सहार-भाग्यनगर के बीडीओ व एडीओ पंचायत का रुका वेतन

Sat, 13 Jun 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
BDO and ADO Panchayat's salary stopped
परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प में शिथिलता बरतना सहार, भाग्यनगर व औरैया ब्लॉक के अधिकारियों को भारी पड़ गया। शुक्रवार की देर शाम हुई समीक्षा बैठक में परिषदीय विद्यालयों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प व शौचालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने सहार व भाग्यनगर ब्लॉक के बीडीओ और एडीओ पंचायत का वेतन रोकने और सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शासन ने कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को चाक-चौबंद करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प अभियान शुरू किया गया है।
शुक्रवार की देर शाम डीएम अभिषेक सिंह ने औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायत, बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह व डीपीआरओ राजेश चौरसिया के साथ मिशन कायाकल्प व स्कूलों में शौचालयों की स्थिति को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सहार, भाग्यगनर व औरैया ब्लॉक की स्थिति असंतोषजनक मिलने पर डीएम नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सहार ब्लॉक के बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत प्रवीण राजपूत, भाग्यनगर बीडीओ शांति यादव, एडीओ पंचायत बृजेंद्र त्रिपाठी का वेतन रोकने तथा औरैया ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
डीएम अभिषेक सिंह ने बिधूना व सहार ब्लॉक के बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव से एक ब्लॉक का कार्यभार हटाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed