फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ban on heavy vehicles passing through Yamuna bridge

Auraiya News: यमुना पुल से भारी वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध,

Tue, 11 Jun 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles passing through Yamuna bridge
औरैया। यमुना नदी पुल का लोड बियरिंग टेस्ट न होने के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर 15 दिसंबर 2023 से 30 टन से अधिक वजन वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन




इसके लिए औरैया और जालौन जिले की सीमा पर हाईटगेज लगाकर प्रतिबंधित वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद इसके तब से अब तक पुल से निकलने वाले वाहनों के द्वारा लगभग 15 बार हाईटगेज तोड़ा जा चुका है। इससे पुल के निकट भविष्य में क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की ओर से इन स्थितियों के मद्देनजर शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल की लोड बियरिंग टेस्ट होने तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


इस बाबत जिलाधिकारी की ओर से पत्र जारी करते हुए 11 जून से लोड वियरिंग टेस्ट कराए जाने व उसके परिणाम आने तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ऐसी स्थिति में सभी प्रकार के भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते आवागमन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथिक कानपुर मंडल ने किया औचक निरीक्षण

औरैया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथिक कानपुर मंडल पीके अंबेडकर मंगलवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने सहार के धुपखरी व अछल्दा स्थित आयुष अस्पताल को जांचा। यहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर मिली खामी में सुधार को लेकर दिशा-निर्देश दिए।




मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय आयुष मिशन गौरव पांडेय, मेडिकल ऑफिसर धुपखरी डॉ. पूनम पाल साथ रहीं। बारीकी से व्यवस्थाओं को जांचा। किसी तरह की अव्यवस्था दोबारा न मिले इसे लेकर रणनीति बनाकर काम करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed