{"_id":"6976248dd27fb1446f0926f1","slug":"awareness-rally-was-taken-out-in-ntpc-and-belaawareness-rally-was-taken-out-in-ntpc-and-bela-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1406391-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एनटीपीसी व बेला में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एनटीपीसी व बेला में निकाली जागरूकता रैली
Sun, 25 Jan 2026 07:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर/बेला। गांव शिवपुरी स्थित आरएस सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साइकिल पर तिरंगा व मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाकर रैली निकाली।
रैली को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंबुज सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली आसपास के पांच गांवों में पहुंची और लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर पहली बार बने मतदाताओं को मेडल व शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेरा युवा भारत के उपनिदेशक अनवर वारसी, आदर्श कुमार, दिलदार अली वारसी, सुनील राजपूत, अजय राजपूत व विद्यालय प्रबंधक राजा सिंह राजपूत मौजूद रहे।
उधर, दिबियापुर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी बूथ नंबर 110 में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ तहसीलदार अजीतमल अविनाश चंद्र, गोपाल मोहन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा द्वारा सेंट जोसेफ काॅलेज एनटीपीसी से शुभारंभ किया। तहसीलदार अविनाश चंद्र द्वारा सामुदायिक भवन में मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
रैली में अपर महाप्रबंधक मनोज आनंद, सुशील कुमार सिंह, फादर जियो सी जार्ज, अरुण यादव, नीरज यादव, पूनम पुरवार, रेनू सिंह, पुष्पलता राजपूत, भारती पोरवाल, रेखा गुप्ता, अर्चना पोरवाल, दौलती देवी व बुद्धि पाल यादव ने मतदान का महत्व बताया। रैली आयोजक हरिओम बाजपेयी रहे।