{"_id":"595fd8f44f1c1b61268b4666","slug":"avitam-block-chief-s-unbelief-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतमल ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतमल ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पत्र
अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम को अविश्वास पत्र देने जाते बीडीसी सदस्य साथ में सदर विधायक रमेश दिवाकर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता बदलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आए अविश्वास के बाद जिले के ब्लाक प्रमुख की कुर्सियों पर भी खतरे की घंटी बज रही है। बिधूना ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास के बाद शुक्रवार को अजीतमल ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए 42 बीडीसी सदस्यों ने डीएम जय प्रकाश सगरको शपथ पत्र सौंपे।
अजीतमल ब्लाक प्रमुख पद पर सपा के कमलेश कुमार उर्फ पप्पी गौतम 16 मार्च 2016 को निर्विरोध चुने गए थे। सत्ता बदलने के बाद से ही अविश्वास लाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सदर विधायक रमेश दिवाकर के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जाकर डीएम से बात की और अविश्वास लाने के लिए शपथ पत्र सौंपे।
अजीतमल ब्लाक में 75 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। इसमें 42 सदस्यों ने अविश्वास की मांग के लिए शपथ पत्र सौंपे हैं। ग्राम पंचायत दरवटपुर के कमालपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजरानी पत्नी दिनेश दिवाकर के नेतृत्व में सदस्यों ने शपथ पत्र डीएम को दिए। इस मौके पर सदर विधायक रमेश दिवाकर , जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर , दीपू सिंह , धीरू मिश्रा ,विनोद सेंगर , शशि कांत दिवाकर, मोनू सेंगर, धर्मेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे। वहीं डीएम जेपी सगर ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।