फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya's Honey beats Kannauj's Rahul in Biruhuni riot

Auraiya News: बिरूहूनी दंगल में कन्नौज के राहुल को औरैया के हनी ने दी पटकनी

Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Auraiya's Honey beats Kannauj's Rahul in Biruhuni riot
औरैया। क्षेत्र के बिरूहूनी गांव में एक दिवसीय दंगल हुआ। स्व. लाल सिंह पहलवान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में आयोजित दंगल में बाहर से आए हुए पहलवानों ने अपने अपने दांवपेच से दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के बिरूहूनी गांव में हर साल की तरह इस बार भी बुढ़वा मंगल को विराट दंगल का आयोजन हुआ। दंगल का उद्घाटन अजीतमल के ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों ने युवाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। आगे चलकर यही युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

कुश्ती की शुरुआत अमित पहलवान औरैया और किशन पाल सेहुरा कानपुर देहात के बीच हुई। इन दोनों की कुश्ती बराबर पर छूटी। इसके बाद राहुल कन्नौज और हनी औरैया के बीच हुए मुकाबले को हनी को कामयाबी मिली। इसके बाद एक के बाद एक कुश्तियों में छोटू भदौरिया क्योंटरा औरैया, शिवपूजन औरैया, राजू पहलवान देवरपुर, छोटू भदौरिया, अंकित मुर्दना, कौशल औरैया ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल के आयोजक सानू भदौरिया, पवन फौजी, मिंटू भदौरिया, मुनेंद्र दिवाकर, मनोज भदौरिया, सानू गुरु जी, प्रद्युम्न पांडेय, आलोक पांडेय, राजन सिंह तोमर, किशन भदोरिया, अजय दिवाकर, श्यामजी शुक्ला, कल्लू कुशवाहा, पूसी शर्मा व ग्रामवासियों ने दंगल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

-------------
दंगल में गोलू पहलवान ने मारी बाजी

अछल्दा। रुपपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में खलीफा ने मुकाबला कराया। इसमें नकुल यादव पहलवान फिरोजाबाद और भारत सिंह मुरैना के बीच हुई टक्कर बराबरी पर रही। दूसरी बाजी में गोलू और चरन सिंह के बीच हुई। जिसमें गोलू पहलवान विजेता बने। दंगल में नामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने-अपने जौहर दिखाए। इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विशाल दंगल भी करवाया जाता है। इसमें सभी नियमों का पालन भी किया गया है। दंगल में पहले मुकाबला के विजेता पहलवानों को नकद राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed