फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya, Yamuna's water level reached 102.40 meters

औरैयाः यमुना का जलस्तर 102.40 मीटर पहुंचा

Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Auraiya, Yamuna's water level reached 102.40 meters
बाढ़ के पानी को पुल पर खड़े होकर मशीन के माध्यम से मापते केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना नदी में जलस्तर के बढ़ने का दौर लगातार जारी है। दूसरे दिन बढ़े जलस्तर के चलते शाम चार बजे तक पानी का जलस्तर 102.40 मीटर दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे पानी पर केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी निगाहें बनाए हैं। यहां पर चेतावनी बिंदु 112 मीटर तो खतरे का निशान 113 मीटर पर है।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। यही पानी यमुना के जलस्तर को भी बढ़ा रहा है। इस वजह से दूसरे दिन गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर शाम चार बजे 102.40 मीटर पर पहुंच गया। इससे यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर बना स्नानागार चारों तरफ से बढ़े पानी से घिर गया है।
विज्ञापन

इससे अब कोई भी श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए स्नानागार तक नहीं पहुंचा सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में यमुना नदी में पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए इंतजाम करलिए हैं। उधर, प्रति घंटे दो से तीन सेमी बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी नजर बनाए हुए हैं।

 यमुना नदी में बढ़े जल स्तर से घिरा शेरगढ़ घाट का स्नानागार। संवाद

यमुना नदी में बढ़े जल स्तर से घिरा शेरगढ़ घाट का स्नानागार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed