फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya, Transport department silent, arbitrariness of school vehicles moving

औरैयाः परिवहन विभाग मौन, स्कूली वाहनों की चलती मनमानी

Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Auraiya, Transport department silent, arbitrariness of school vehicles moving
बिना जाली सड़क पर दौड़ता स्कूली वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। मानकों को ताक पर रख स्कूली वैन नौनिहालों की जान खतरे में डालकर सरपट दौड़ रही हैं। खास बात ये है कि इनमें अधिकतर ऐसी वैन हैं जिनका पंजीकरण तो प्राइवेट वाहन के तौर पर है, बल्कि उपयोग व्यावसायिक के रूप में किया जा रहा है। सभी आंकड़े मौजूद होने और हकीकत जानने के बाद भी परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश प्राइवेट वाहन स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने का काम कर रहे हैं। व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों में इसलिए मानक पूरे भी नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि परिवहन विभाग में इनका पंजीयन निजी वाहनों के रूप में हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुभाष चौक पर एक स्कूल की लगातार पांच वैन निकलीं, जिसमें चार में न तो पीले रंग की पट्टी थी, न ही वैन पर संपर्क करने के लिए कोई फोन नंबर लिखा हुआ था। कुल 10 स्कूल वैनों की पड़ताल की गई। इनमें सिर्फ एक ही वैन में लोहे के पाइप की जाली बाहर से लगी मिली। नियमानुसार सभी स्कूली वैन में यह जाली लगी होनी चाहिए, ताकि बच्चे अपना सिर बाहर न निकाल सकें। इनमें से ज्यादातर वाहन निजी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने कहा कि जनपद के सभी स्कूलों को चेतावनी पत्र जारी करने की तैयारी है। जिसके माध्यम से सभी संचालकों को चेताया जाएगा कि जो भी खामी है उसे जल्द पूरा करें। आदेश का पालन नहीं होने उचित कार्रवाई की जाएगी।
नहीं कराते नवीनीकरण
प्राइवेट स्कूलों में वैन चलाने वाले चालक पंजीकरण के नाम पर प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हैं। प्राइवेट में पंजीकरण कराकर लाइसेंस का प्रयोग व्यावसायिक कार्यों में करते हैं। वहीं, पंजीकरण कराने के बाद चालक इन वाहनों का नवीनीकरण भी नहीं कराते। जबकि प्रत्येक दो साल में वाहन की फिटनेस की जांच कराना आवश्यक होता है।

120 वैन बिना मानक सड़कों पर
वैन की सुविधा अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लेते हैं। वहीं, वैन मालिक इसे आपदा में अवसर समझ बैठते हैं। मनमाना किराया वसूलने के साथ सुरक्षा का जरा भी ख्याल नहीं करते हैं। जनपद में 200 से ज्यादा स्कूली वैन दौड़ रहीं हैं, जिसमें सिर्फ 80 के मानक पूरे हैं। 120 वैन भगवान भरोसे चल रही हैं।

परिवहन नियमों को तार-तार करती स्कूली वैन। संवाद

परिवहन नियमों को तार-तार करती स्कूली वैन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed