{"_id":"579e3e344f1c1b5a7b2b8ba0","slug":"auraiya-three-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ व क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-ट्रक भिड़ंत में जीजा-साले समेत तीन की जान गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीतमल प्रतिनिधि के मुताबिक लखनऊ के थाना मुड़वा के गांव पैगरामऊ निवासी रहमानी (35) पुत्र गुलाम जलानी अपने साले फैजल (16) पुत्र लइक व फैसल (19) पुत्र लइक व उनके दोस्त फैसल (16) पुत्र मो.आमीन निवासी मुड़वा लखनऊ के साथ किराए पर कार लेकर दिल्ली जा रहे थे। कार जगदीश गौतम (35) निवासी लखनऊ चला रहा था। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भीखेपुर कस्बे के पास एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई।
सूचना पर आई पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक रहमानी व उसके साले फैसल व साले के दोस्त फैसल की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल फैजल व चालक जगदीश को एंबुलेंस के जरिये अजीतमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर मिले कागजों व मोबाइल से पहचान करके परिजनों को सूचना दी। मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।