फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Uncontrolled bike rider collided with tractor fell in ravine, three injured

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराते हुए खंड में पलटी,बाइक सवार समेत तीन लोग घायल

Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Uncontrolled bike rider collided with tractor fell in ravine, three injured
फोटो20एयूआरपी 23, 24 व 25- बाइक खड्ड में गिरने से घायल तीनों युवक - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बिरुहूनी-भीखेपुर मार्ग पर मिलक गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा कर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के पीछे बाइक लूटने की सूचना पर पुलिस के पीछा करने की बात सामने आई है। इधर घायलों को पुलिस ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के बुढांनपुर गांव निवासी मंजेश गांव के ही कल्लू के साथ रविवार को बाइक से अपने मामा के यहां अयाना थाना क्षेत्र के रहटोली गांव गया था। वहां से वह अपने मामा के लड़के संजय दोहरे को साथ लेकर घूमने निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को बाइक सवारों द्वारा तमंचा दिखाकर बाइक लूटने के प्रयास करने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा कर लिया।
पुलिस से पीछा करते देख बाइक सवार युवक भीखेपुर से बिरुहूनी जाने वाले मार्ग पर मिलक गांव के समीप मोड़ पर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा कर खड्ड में जा गिरे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उठाकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।

जहां से उन्हें डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर सैफई रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में कल्लू बाइक चला रहा था। कल्लू के पास से एक तमंचा मिला है। मामले की जांच की जा रही है कि यह तीनों युवक किस उद्देश्य से कहां जा रहे थे।

फोटो20एयूआरपी 23, 24 व 25- बाइक खड्ड में गिरने से घायल तीनों युवक

फोटो20एयूआरपी 23, 24 व 25- बाइक खड्ड में गिरने से घायल तीनों युवक- फोटो : AURAIYA

फोटो20एयूआरपी 23, 24 व 25- बाइक खड्ड में गिरने से घायल तीनों युवक

फोटो20एयूआरपी 23, 24 व 25- बाइक खड्ड में गिरने से घायल तीनों युवक- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed