{"_id":"6228e4989679942d846f612e","slug":"auraiya-news-report-on-three-including-husband-on-death-of-married-woman-auraiya-news-knp6847645117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में मंगलवार को मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास-ससुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी प्रमोद अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुत्री के पति लखनऊ के मोहल्ला अलीगंज निवासी मोहित मिश्रा व उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।
बताया कि इससे तंग आकर बेटी ने मंगलवार को घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।