{"_id":"622ca669e58fdd787920264b","slug":"auraiya-news-report-of-molestation-and-arson-on-the-orders-of-the-court-auraiya-news-knp6851949189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट आदेश पर छेड़छाड़ और आगजनी में 10 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट आदेश पर छेड़छाड़ और आगजनी में 10 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिधूना। घर में घुस कर छेड़छाड़ करने और आग लगाने के मामले में डेढ़ माह बाद पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली बिधूना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि 28 जनवरी को वह किसी काम से कानपुर गई थी। घर पर उसकी दो बेटियां थीं।
गांव के ही जवाहर, मंजेश, उमेश, मनोज, अरविंद, जगदीश व चार अज्ञात लोग जबरन घर में घुस आए और बेटियों को उठाकर अपने घर से गए।
जहां आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बेटियों के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। जिससे नाराज आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी।
आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आरोपी उसकी भैंस और बकरी भी खोलकर ले गए थे। इस मामले की उसने थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।