फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Principal husband accused of assault, sanitation workers surrounded Kotwali

प्रधान पति पर मारपीट का आरोप,सफाई कर्मियों ने कोतवाली घेरी

Sat, 02 Apr 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Principal husband accused of assault, sanitation workers surrounded Kotwali
फोटो02एयूआरपी 19- कोतवाली के अंदर झगड़ रहे सफाई कर्मी व प्रधान पति को समझाते लोग व पुलिस । संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा मिलकपुर में सफाई को लेकर प्रधान पति व सफाई कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस पिटाई से घायल सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई।
विज्ञापन

इधर साथी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना पर कोतवाली पहुंचे आधा सैकड़ा सफाई कर्मियों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि साथी सफाई कर्मी को छोड़ा जाए।
विज्ञापन

सेनपुर के मजरा मिलकपुर में शनिवार को रोस्टर के अनुसार सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई नायक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधान पति ने सफाई कर्मी आलोक से दूसरी जगह पर सफाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर आलोक ने एक तरफ काम पूरा करने के बाद दूसरी तरफ काम शुरू करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते प्रधान पति ने आलोक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सफाई कर्मियों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और पिटाई से घायल होने के बाद भी सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष को पकड़ा भी नहीं।
मामले की जानकारी जिले के अन्य सफाई कर्मियों को मिलते ही कोतवाली में लगभग आधा सैकड़ा सफाई कर्मी जमा हो गए। कोतवाली में पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन ही रही थी कि फिर से प्रधान पति व सफाई कर्मी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए, पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करके उन्हें हटाया।

इसके बाद दरोगा ब्रजेश भार्गव ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को अलग बैठा कर उनकी बात सुनी। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से किसी पर भी कोई कार्रवाई न करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed