{"_id":"60f9ba1b8ebc3e736c217095","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp641815190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी की इटावा जेल अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपी की इटावा जेल अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में जेल भेजे गए तीन आरोपियों में एक आरोपी की बुधवार शाम मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन इटावा पहुंचे। जहां उन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने का इंतजार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जेल प्रशासन के हवाले से बताया कि एक सप्ताह पहले बीमारी के चलते आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह दिसंबर 2020 में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों सन्नू व रिहान उर्फ मन्नू निवासी एसपी कॉलोनी तिलक नगर, शाहरुख पुत्र स्व.मजीद निवासी कबीरनगर रसूलाबाद कानपुर देहात, हाल निवास एसपी आवास कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने घटना वाले दिन ही दबिश देकर एक आरोपी सन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य दो नामजद आरोपियों रिहान व शाहरुख को पुलिस ने 25 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन पर पुलिस की ओर से पांच-पांच हजार का इनाम भी घोषित था। जिसमें शाहरुख की बुधवार शाम इटावा जेल अस्पताल में मौत हो गई।
इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि मृतक आरोपी के संबंध में जेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शाहरुख को दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।