{"_id":"60427be38ebc3e5916634f7d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp615848163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ब्लैक स्पॉट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ब्लैक स्पॉट से मिलेगी निजात
विज्ञापन
अजीतमल। हाईवे पर बने अवैध कटों से अब जल्द छुटकारा मिल सकता है। इन ब्लैक स्पॉट्स को शीघ्र ही बंद करने की तैयारियां चल रही हैं।
शुक्रवार को परियोजना निदेशक एनएचएआई पंकज मिश्रा ने क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण किया। सूत्रों की माने तो सांसद के आदेश पर निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि हाईवे पर कई जगह अभी सर्विस रोड अधूरी पड़ी है। अधिग्रहीत भूमि का कई जगह मुआवजा न मिलने के कारण एनएचएआई वहां पर निर्माण कार्य नहीं कर पा रहा है। लोगों की सुविधा को देखते हुए एनएचएआई ने हाईवे पर जगह-जगह कट बना रखे हैं।
सूत्रों की माने तो सांसद रामशंकर कठेरिया तक लोगों ने इसकी शिकायत पहुंचाई। सांसद के निर्देश पर शुक्रवार को परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने अजीतमल क्षेत्र के सिकरोड़ी मोड़ बिजली घर के पास बने ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि सर्विस रोड बनाने के लिए अधिग्रहीत भूमि का सीमांकन किया जा रहा है। शीघ्र ही सर्विस रोड बनाकर कटों को बंद किया जाएगा। साथ में बिजली घर के पास लोगों की मांग को देखते हुए बाईपास देने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर रजनीश पांडेय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, आलोक पांडेय, नवनीत तिवारी मंडल महामंत्री, आदित्य राजपूत, लव तिवारी, गोपाल, गगन गुर्जर, कुश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।