फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

162 ग्राम पंचायतों में होगी महिलाओं की सरकार

Sat, 06 Mar 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
बिधूना (औरैया)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होते ही कई दावेदारों के अरमानों पर जहां पानी फिर गया है। वहीं, आरक्षित सीटों के लिए नए लोग अपने-अपने पक्ष में समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। जिले में प्रधान पद के लिए कुल 477 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है, जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 40, अनुसूचित वर्ग के लिए 73, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 45, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 83, महिला के लिए 77 एवं 159 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इस तरह जनपद में 162 ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से चुनाव की तैयारी कर रहे सवर्णों के अरमानों पर पानी फिर गया है। इस बार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, जिला पंचायत सदस्य/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की क्षेत्रीय संयोजक मंजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य शरद सिंह राना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा के भाई एवं जिला पंचायत सदस्य पुत्ती लाल वर्मा जैसे धुरंधरों के क्षेत्र अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। इस तरह ये चुनाव लड़ने से वंचित रह गए हैं। वहीं, अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से भाजपा, सपा व बसपा अपने दलों से अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित वर्ग के मजबूत व दमदार प्रत्याशी खोजने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के पदों के आरक्षण में भी बदलाव
जिले के सात ब्लॉकों में प्रमुख पद के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इसके अंतर्गत अब भाग्यनगर ब्लॉक अनुसूचित वर्ग महिला, औरैया सदर ब्लॉक अनुसूचित वर्ग, एरवाकटरा ब्लॉक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, बिधूना ब्लॉक महिला, अछल्दा, अजीतमल व सहार ब्लाक के प्रमुख पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। यहां भी लोग गुणा गणित बैठाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed