फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Accused of robbing the house and firing

नकाबपोश बदमाशों पर घर में लूटपाट एवं फायरिंग का आरोप

Tue, 08 Mar 2022 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Accused of robbing the house and firing
फोटो-08एयूआरपी-28-घर के कमरे में बिखरा पड़ा सामान एवं घटना की जानकारी देती राघवेंद्र की पत्नी निशा। ? - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। विकास कुंज कालोनी स्थित एक घर के स्वामी ने सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों पर घर में घुसकर लूटपाट कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लूट संदिग्ध बता जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात 11:45 बजे छह बदमाश घर में घुस आए। तमंचे की नोक पर सेफ की चाबी मांग ली। भैंस बेचने से मिले सेफ में रखे एक लाख 45 हजार रुपये, सोने की जंजीर, सोने की झुमकी एवं दो अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन

बाद में तमंचे से फायर कर भयभीत करते हुए भाग गए। एक बदमाश का नकाब खुल जाने से उसे पहचान लिया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि दो दिन पहले गुमानी का पुर्वा रोड पर कुलदीप यादव के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज कानपुर में चल रहा है। कुलदीप के भाई सुदेश की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानलेवा हमले के मामले में वीरेंद्र का एक पुत्र राघवेंद्र का नाम भी आरोपियों में सम्मिलित है। प्रथम दृष्टया उसी मुकदमे में रजामंदी करने के लिए दबाव बनाने को झूठी कहानी गढ़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed