फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: If the fan had not been installed in the tinshed, the accident could have been avoided

औरैयाः टिनशेड में पंखा न लगा होता तो बच सकता था हादसा

Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: If the fan had not been installed in the tinshed, the accident could have been avoided
बेला। क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार रात टिनशेड में अगर पंखा नहीं लगा होता तो आज ससुर व बहू की जान न जाती। वहीं, विद्युत विभाग ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में पंखे का जिक्र किया है।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र बुधवार रात को घर के बाहर टिनशेड के नीचे सो रहे थे। टिनशेड में पंखा लगा है। रात करीब दो बजे पंखे के तार से करंट टिन शेड में उतर आया था और वहां पर बंधी बकरी चपेट में आ गई। बचाने में जगदीश, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटा अनुराग व बहू रेखा भी करंट की चपेट में आए थे।
विज्ञापन

सीएचसी बिधूना में डॉक्टरों ने जगदीश व उनकी बहू रेखा को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, लक्ष्मी देवी का इलाज सैफई में चल रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ससुर व बहू के शव गांव पहुंचे तो परिजन दोनों के शव कन्नौज स्थित मेहंदी घाट ले गए, जहां अनुराग ने पिता व पत्नी को मुखाग्नि दी। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि विद्युत विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में टिनशेड में लगे पंखा के कारण करंट उतारने की रिपोर्ट दी है। परिजनों के तहरीर देने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed