{"_id":"6515c00b150c982a49044a38","slug":"asphalt-work-begins-on-yamuna-bridge-road-vehicles-will-run-soon-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3463-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना पुल सड़क पर डामरीकरण शुरू, जल्द दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना पुल सड़क पर डामरीकरण शुरू, जल्द दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग के शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की सड़क पर गुरुवार से डामरीकरण का काम शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में पिछले एक साल से पुल पर पहुंचने से थमे भारी वाहन फिर से दौड़ने शुरू होंगे। साथ ही जालौन जिले की तरफ जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
यमुना नदी पुल पर वाहनों के बंद चल रहे आवागमन को लेकर नदी किनारे बसे जालौन जिले के ग्रामीणांचल के लोगों को काफी परेशानी हो रही रही थी। दो माह से चल रहे पुल की मरम्मत का काम बंद होने के बाद एक पखवारे तक पुल पर किसी भी प्रकार का निर्माण न होने और पुल पर वाहनों के आवागमन के चालू न होने पर काफी लोगों ने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द पुल पर वाहनों का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की थी।
11 सितंबर को खोले गए टेंडर में सिर्फ एक फर्म का टेंडर होने से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी काम शुरू करा पाने में असमर्थ हुए। जिसके बाद दोबारा 19 सितंबर को टेंडर प्रक्रिया की गई। जिसमें इटावा जिले के भरथना निवासी अतुल कुमार को टेंडर मिलने के बाद पुल पर जल्द डामरीकरण शुरू होने की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
इधर विभागीय अधिकारियों के प्रयासों के चलते गुरुवार से यमुना नदी पुल की सड़क पर डामरीकरण शुरू करा दिया गया। पुल पर डामरीकरण होने की जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे अब एक अक्तूबर से पुल पर सभी प्रकार के वाहन फिर से दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
पुल की सड़क पर डामरीकरण शुरू करा दिया गया है। एक अक्तूबर से पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। - एसके तिवारी, एई, लोक निर्माण विभाग, औरैया।