{"_id":"63f5134565f2af42f4008382","slug":"arun-used-to-come-to-the-village-to-look-after-the-agriculture-auraiya-news-c-12-1-90904-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांव में खेती की रखवाली के लिए आता रहता था अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांव में खेती की रखवाली के लिए आता रहता था अरुण
Wed, 22 Feb 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
औरैया। भीखापुर(बरमूपुर माफी) के ग्रामीणों के मुताबिक अरुण सिंह उर्फ बबलू की गांव में खेती थी। वह गांव में खेती के लिए आता जाता रहता था। गांव में होने वाले वैवाहिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी जाता था। अरुण सिंह को हरपाल सिंह सेंगर के घर के बाहर पीट-पीट कर मारा गया था। घटना स्थल पर एक पत्थर का बड़ा टुकड़ा और खून बिखरा मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी जुटाएं है।
अरुण का शेरगढ़ घाट व रामवीर का गांव में अंतिम संस्कार
पुलिस के सख्त पहरे में मंगलवार देर शाम को दोनों शवों के अंतिम संस्कार किए गए। इस दौरान उनके घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक पुलिस बल तैनात रहा। रामवीर के शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित उनके बाग में कराया गया। यहां बेटे दिनेश ने मुखाग्नि दी। वहीं अरुण का शव उसके भाई बाबी के आने के बाद देर शाम शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मृतक के घर ब्रह्मनगर में पुलिस की कड़ी निगरानी रही।
-- -
रामवीर पर थी घर की जिम्मेदारी
रामवीर पांच भाई थे, बड़े भाई कमल सिंह गांव के प्रधान भी रहे। उनकी मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी रामवीर पर थी। शिक्षामित्र की नौकरी करने के साथ ही वह रामू सिंह के ईंट भट्ठे पर खाली समय में मुनीमत का काम करते थे। घटना के बाद से परिवार के लोग गमगीन और बदहवाश नजर आए।