{"_id":"634ee90ff296b1554d1436db","slug":"arrival-of-deputy-chief-minister-today-administration-busy-in-preparations-auraiya-news-knp7238420178","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री का आगमन आज, कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री का आगमन आज, कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन मुस्तैद
विज्ञापन
औरैया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जिले में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। तुर्कीपुर में पंचायत लगा समस्याएं सुनेंगे। प्रशासन उनके आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
सदर ब्लॉक के गांव तुर्कीपुर में सफाई कर्मचारी गांव की नालियों व सड़कों की साफ-सफाई में जुटे दिखे। भाजपा कार्यालय की बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। गांव के बाहर चौपाल के लिए कर्मचारी टेंट व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करते दिखे।
जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एक बजे दिबियापुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
दो बजे कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। तीन बजे दोपहर तुर्कीपुर में ग्राम पंचायत की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे।