{"_id":"6aaed3c62be2378e080759d3","slug":"the-pandals-echoed-with-chants-of-ganpati-bappa-morya-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151891-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल
Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो -37- गांव भरसेन में गणेश जी का आर्शीवाद लेते भाजपा नेता अवधेश भदौरिया। स्रोत:ग्रामीण
औरैया। जिले में गणेश महोत्सव की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गणपति बप्पा के दरबार सजाए हैं। जहां सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहता है। भक्त बप्पा की भक्ति में लीन होकर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास में कोतवाली के पीछे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं भरसेन गांव स्थित भोलेनाथ मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित गणेश महोत्सव में भाजपा नेता अवधेश भदौरिया पहुंचे।
अजीतमल में हाईवे किनारे स्थित अष्ट विनायक मंदिर में गणेश महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
सहार कस्बे के पुरवा रावत सहित आसपास के इलाकों में गणपति उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। थाना प्रभारी गनेश गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल छह स्थानों पुरवा दानशाह, पुरवा रावत, सोमवंशी और पुरवा जैन में गणपति के दरबार सजाए गए हैं। शक्ति नगर स्थित दरबार में आकर्षक सजावट की गई है।
-- -- -- -
अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों के साथ हुआ विसर्जन
अछल्दा। ब्लॉक के बघईपुर गांव में गणेश उत्सव का समापन शनिवार को हो गया। गांव में 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई थी, इसके बाद से लगातार छह दिनों तक भक्तों ने पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन किया। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ भक्त नाचते-गाते चिमकुनी गांव के पास से निकली सेंगर नदी के तट पर पहुंचे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बप्पा की मूर्ति का नदी में विसर्जन किया गया। (संवाद)